अधूरा प्यार लेके दिल में अपने सो गया
और सपनों में तेरी गोदी पे सर रख रो गया
मुझको एहसास था, तू वापस मुड़ने वाली नहीं
तो मेरी रूह पर भी अब हक़ तेरे उस रब का हो गया
कहते, "मोहब्बत यहाँ मिलती है क़िस्मत वालों को"
मैं हूँ बदक़िस्मत, दफ़ना दो मेरे सवालों को
कहते, "मोहब्बत में ना देखी जाती सूरत"
दिल तोड़ने का हक़ क्यूँ दिया तूने हुस्न वालों को?
आज भी, हाँ, दोस्त तेरे बारे में मुझसे पूछते
वो मेरे phone में तस्वीरें तेरी ढूँढते
मैं बताया उनको, "हम दोनों रहते साथ नहीं"
वो कहते, "कर मज़ाक कम, तुम साथ लगते ख़ूब थे"
अब क्या जवाब दूँ? फँसा हूँ कश्मकश में मैं
तेरी मर्ज़ी या ख़ुदा की थी, ख़ुद से पूछूँ मैं
जिसकी भी हो मर्ज़ी, टूटा तो अंदर से ही मैं
सुनके, हाँ, वो भी रो पड़े, महफ़िल में आँसू बरसे हैं
एक दिन मैं जा रहा था काम से बाज़ार में
वो दिखी मुझको हँसती हुई, बैठी उसकी car में
नज़रें मिली हमारी उस भरे उस बाज़ार में
उसी दिन बादल रोए देख मुझको उस हाल में
अब किसी और के साथ वो घर बसा बैठी है
मेरे दिल से वो दूर किसी और के दिल में रहती है
जो करता होगा उसके ज़िस्म की नुमाइश रोज़
और मेरे दिल में आग उसकी घर करके बैठी है
पर क्या ही कर सकता हूँ? डूबते को किनारा नहीं
ये सच्ची बात है सारी, ये कहानी कोई बना रहा नहीं
I know, मुझपे हँसने वाले भी मिलेंगे बहुत
पर सच मानो, मोहब्बत में चलता कोई सितारा नहीं
मैं सच कहूँ तो, हाँ, अब अभी उसके प्यार में
लिखने बैठा हूँ पन्नों पे करके उसका दीदार मैं
घर वालों को छोड़ परवाह किसी की भी नहीं
सच्ची मोहब्बत उसी से, वैसे चेहरे हज़ार हैं
अब मेरे ज़ेहन में कोई भी शोर नहीं
सुनती वो गाने मेरे रोज़, पर वो करती ग़ौर नहीं
ले गई हँसी चुरा के मेरी, पर वो कोई चोर नहीं
जिसमें मुकम्मल हो इश्क़, ऐसा कोई दौर नहीं
कोई भी ऐसा दौर नहीं
रिश्तों की डोर छोड़ के वो मुझसे दूर दौड़ गई
मिली वो वापस नहीं
शायद दुनिया ये साली गोल नहीं
दुनिया ये साली गोल नहीं
मुझपे इल्ज़ाम है मेरे ज़मीर का, ये मुझपे इल्ज़ाम है
ख़ुश है तू दूर होके, क्या तुझे आराम है?
बोल ना, जान-ए-जाँ, क्या अब तुझे आराम है?
मुझपे इल्ज़ाम है मेरे ज़मीर का, ये मुझपे इल्ज़ाम है
ख़ुश है तू दूर होके, क्या तुझे आराम है?
बोल ना, जान-ए-जाँ, क्या अब तुझे आराम है?