तेरे नैनों का ये काजल
करता है मुझको पागल
मेरा दिल ले जाए जाना
तेरा उड़ता ये आँचल
ये झील सी तेरी आँखें
कहीं ले ना जाए साँसें
कितनी प्यारी लगती हो
जब भरती हो तुम आहें
टूटे तारे से माँगी वो तू सौगात हुई
बरसात हुई, सारी रात हुई
मेरी तुमसे जब मुलाक़ात हुई
बरसात हुई, सारी रात हुई
तेरी-मेरी जब मुलाक़ात हुई
तेरी बेचैनी को समझूँ
तेरी खामोशी को जानू
तेरे दिल में जो बातें हैं
हाँ, उनको मैं पहचानूँ
बाहों में तुझको भर लूँ
कुछ प्यारी बातें कर लूँ
सुबह से रातें कर लूँ
थोड़ा जी लूँ, थोड़ा मर लूँ
मेरी इस धड़कन की जाना, तू आवाज़ हुई
बरसात हुई, सारी रात हुई
मेरी तुमसे जब मुलाक़ात हुई
बरसात हुई, सारी रात हुई
तेरी-मेरी जब मुलाक़ात हुई
मेरे दिल के इस पन्ने पर
तेरी तस्वीर है जाना
संग तेरे जीना-मरना
चाहे छूटे सारा ज़माना
ख्वाहिश तेरे अम्बर पर
बादल बन कर मैं छाऊँ
इस दुनिया जहाँ की खुशियाँ
तेरे कदमों में मैं बिछाऊँ
मेरी रातों की नींदें सारी दुश्वार हुई
बरसात हुई, सारी रात हुई
मेरी तुमसे जब मुलाक़ात हुई
बरसात हुई, सारी रात हुई
तेरी-मेरी जब मुलाक़ात हुई