Lyrics Timed, click a line to jump
अंदर चीखते दर्द पर आवाज़ नहीं आती
इन्हें क्या समझाऊं जिन्हें बात समझ नहीं आती
लाखों भरोसे मैंने टूटते देखे हैं
अक्सर मार जाते चोट जिन्हें दिल में रखते हैं
दिल को जैसे कोई तोड़ दे खिलौना
आँसू बह गए इतने अब आता ही नहीं रोना
मेरी जो बातें समझे वो मेरा आईना है
दिल को जैसे कोई तोड़ दे खिलौना
आँसू बह गए इतने अब आता ही नहीं रोना
मेरी जो बातें समझे वो मेरा आईना है
हर किसी को हाले दिल थोड़ी बताना है
दर्द चाहे जितना हो चेहरा मुस्कुराना है
जिसे चुना भी माना है उसे पास लेकर आना है
सब दिल के नहीं अच्छे मैंने परख के पहचाना है
वो मेरे ही हैं जिनका मेरी खुशियों पे निशाना है
इन्हें अंदाजा भी नहीं अभी क्या दिखाना है
अकेलेपन ने मेरी सारी दुनिया छीन ली है
अब भीड़ में भी दिल को तन्हाई ही मिली है
मेरे रास्तों में दे कितने चुभे हैं काँटे
हम भी रख लेते तिल पर झूठी कसम नहीं खाते
आँखें ये लाल हाथों में शराब
तेरी यादों के इस जाल से निकल ही नहीं पाते
वक्त के साथ अब खुद को ही मैं खो रहा हूँ
घर के कोने-कोने में तन्हा बैठ रो रहा हूँ
लफ्जों के इस चाकू से जो मारते हैं लोग ताने
चोट इतनी गहरी ना भर पाए ज़माने
किसी पे depend नहीं अब खुद ही संभाल रहा हूँ
दुखों को कर इकट्ठा अंदर ही निगल रहा हूँ
छोड़ सबको पीछे अब इनसे आगे निकल रहा हूँ
भूल के फांसी के फंदे को खुशी के झूले पे झूल रहा हूँ
अब चलना है आगे ना मुड़ना पीछे
ये लोग हर घड़ी मेरी तांगे खींचे
दिल को जैसे कोई तोड़ दे खिलौना
आँसू बह गए इतने अब आता ही नहीं रोना
मेरी जो बातें समझे वो मेरा आईना है
दिल को जैसे कोई तोड़ दे खिलौना
आँसू बह गए इतने अब आता ही नहीं रोना
मेरी जो बातें समझे वो मेरा आईना है